छत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव
- धनघटा क्षेत्र के मड़पौना मठिया गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र मड़पौना मठिया गांव निवासी एक विवाहिता का शव शुक्रवार की देर छत के कुंडे से लटकता मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोरखपुर जनपद के गोला गोपालपुर थाना गोला निवासी पूनम 28 वर्ष की शादी 10 साल पहले मड़पौना निवासी मनोज के साथ हुई थी। मनोज विदेश से दो साल पहले घर लौटा था। मनोज ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे जब पूनम कुछ देर बाहर नहीं दिखी तो उसकी तलाश की जाने लगी। उसके बाद घर में गए तो एक कमरा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर जब जवाब नहीं मिला तो परिजन और पड़ोस के लोग फाटक को तोड़कर कमरे के अंदर गए तो पूनम छत के कुंडे से साड़ी के फंदे में लटकी दिखी। उसे आनन-फानन में उतार कर सीएचसी मलौली ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ आरके गौतम ने बताया कि पूनम के शव को पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।