कमपोजिट विद्यालय पौली खराब पड़ा हैंड पंप। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : KHALILABAD
कई विद्यालयों के हैंडपंप खराब, बच्चों को होगी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार और पौली में स्थित कई प्राथमिक विद्यालयों का हैंडपंप खराब है। एक मार्च से विद्यालय खुल रहे हैं। ऐसे में बच्चों को पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा।
विकास खंड हैंसर बाजार और पौली में स्थित प्राथमिक विद्यालय गायघाट, रामपुर, कटार, मदरा, खालेपुरवा, गड़थौलिया, रामपुर मध्य में लगे इंडिया मार्का या तो बंद पड़े हैं या दूषित जल दे रहे हैं। इस संबंध में बीईओ ऋषिकेश सिंह ने बताया कि दो विद्यालयों का हैंडपंप खराब है। दूषित पनी कौन हैंडपंप दे रहा है इसकी जानकारी जांच के बाद ही हो सकती है। वैसे खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत के लिए डीएम व सीडीओ ने पंचायत विभाग व जल निगम के लोगों को निर्देश दिया है। विद्यालयों पर बच्चों के पहुंचने के पहले खामियां दूर कर ली जाएगी।