फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढ़ढवा ताल में डूबा दिव्यांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ढढ़वा ताल में डूबा दिव्यांग
विज्ञापन

धनघटा। बृहस्पतिवार को दोपहर में ढढ़वा ताल में कवलगट्टा तोड़ रहा दिव्यांग युवक डूब गया। युवक के डूबने के बाद गोताखोर तलाश में जुट गए, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

उमरिया बाजार निवासी 22 वर्षीय आफताब दिव्यांग है। इसके बावजूद परिवार की जीविका चलाने के लिए वह रोजाना ढढ़वा ताल में ट्यूब की बनाई गई नाव से कवलगट्टा तोड़ने जाता था और उसे बेचता था। रोजाना की भांति वह बृहस्पतिवार को भी ट्यूब की नाव पर सवार होकर ताल में कवलगट्टा तोड़ रहा था। नावन खुर्द के प्रधान इमरान खान और उमरिया बाजार के प्रधान प्रतिनिधि अशोक अग्रहरी ने बताया कि उसी समय नाव पलट गई और आफताब गहरे पानी में डूब गया। थोड़ी दूर पर कवलगट्टा तोड़ रहे लोग जब आफताब को पानी में डूबते देखे तो शोर मचाए। जब तक लोग पहुंचे तब तक वह लापता हो चुका था। आफताब के डूबने से उसके घर में कोहराम मच गया। परिजन उसके सकुशल वापसी के लिए खुदा से प्रार्थना कर रहे हैं। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि डूबे हुए युवक की तलाश गोताखारों से कराई जा रही है, लेकिन अभी तक पता नहीं चल सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें