फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अक्तूबर में छमाही परीक्षा, जनवरी में होगा प्रैक्टिकल

Mon, 17 Jun 2024 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नए शैक्षिक सत्र को लेकर इस बार यूपी बोर्ड काफी सतर्क है। इस बार शैक्षिक कैलेंडर जारी कर पढ़ाई के साथ-साथ होने वाली छमाही परीक्षा की जानकारी भी दी गई है। इस बार अक्तूबर माह में छमाही परीक्षा होगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से नए शैक्षिक सत्र में किस महीने क्या पढ़ाई करानी है। कब टेस्ट लेना है और कब बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। इस संबंध में शैक्षिक कैलेंडर जारी किया जा चुका है। इसके तहत अक्तूबर महीने में छमाही परीक्षाएं होनी हैं। जबकि 21 जनवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम रखा गया है। शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार जुलाई के अंतिम सप्ताह में मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार वर्णनात्मक प्रश्नों के आधार पर मासिक टेस्ट, सितंबर के अंतिम सप्ताह में वार्षिक प्रयोगात्मक परीक्षाएं, अक्तूबर के द्वितीय, तृतीय सप्ताह में अर्द्धवार्षिक की लिखित परीक्षाएं कराई जाएंगी। नवंबर के प्रथम सप्ताह में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंक वेबसाइट पर अपलोड करना होगा और अंतिम सप्ताह में बहु विकल्पीय प्रश्नों पर आधारित मासिक टेस्ट और दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मासिक टेस्ट होंगे। साथ ही सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम जनवरी के प्रथम सप्ताह में पूरा करना होगा। 21 जनवरी से छह फरवरी के बीच में बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। इस संबंध में स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि स्कूल में तैनात स्टाफ को शैक्षणिक कैलेंडर के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दें। शैक्षिक समय सारणी भी उपलब्ध कराएं।

शैक्षिक कैलेंडर के संबंध में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अवगत कराया गया है। समय से कोर्स पूरा करने और पढ़ाई के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओम प्रकाश मिश्र, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें