फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाजी अब्दुल्लाह बने पीस पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव

Thu, 01 Jan 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पीस पार्टी  के मनोनीत पद​धिकारियों को मनोनय पत्र दिया गया-स्रोत पार्टी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पीस पार्टी के धौरहरा स्थित केंद्रीय कार्यालय पर बृहस्पतिवार को नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ मोहम्मद अयूब ने मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन प्रमाण पत्र सौपा।
विज्ञापन

नए पदाधिकारियों में हाजी अब्दुल्लाह को प्रदेश संगठन महासचिव, अजम चौधरी को जिला महासचिव, वालीउल्लाह निजामी को खलीलाबाद का युवा विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब ने कहा कि पीस पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। उम्मीद है कि सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान उपाध्यक्ष हाजी शमशुद्दीन, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा पंचराम चौहान, महासचिव अफरोज बदाल, जिला उपाध्यक्ष मास्टर वसीउद्दीन, वीरेंद्र चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष अंजार सिद्दीकी, यासिर नेजाम, सेक्टर अध्यक्ष राजपाल मौर्या आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें