संतकबीरनगर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया है कि राज्य हज समिति के जरिए हज-2024 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जनवरी कर दी गई है। हज यात्रा 2024 पर जाने वाले जनपद के इच्छुक हज आवेदक 15 जनवरी तक हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट व मोबाइल एप हज सुविधा पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद