फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हज यात्री 25 तक जमा करें अग्रिम धनराशि

Sat, 23 Aug 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि उप्र राज्य हज समिति लखनऊ के द्वारा हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की ओर से सभी प्रोविजनली चयनित हज यात्रियों को अग्रिम धनराशि 1,52,300 रुपये जमा किए जाने की तिथि 20 अगस्त से बढ़ाकर 25 अगस्त कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन हज यात्रियों ने शॉर्ट हज में आवेदन किया था तथा उनका कुर्रा (डिजिटल रैंडम सेलेक्शन) हो गया है उन सभी का शॉर्ट हज में चयन कर लिया गया है। चयनित हज यात्री निर्धारित धनराशि ऑनलाइन वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर व हज सुविधा एप पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से भी जमा कर सकते हैं।
धनराशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में भी पे-इन-स्लिप द्वारा हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में जमा की जा सकती है। धनराशि जमा करने हेतु वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in व www. hajcommittee.up.gov.in पर उपलब्ध सूची में प्रत्येक कवर नंबर के सामने बैंक रेफरेंस नंबर अंकित है। धनराशि जमा करने के उपरांत प्रत्येक यात्री को रसीद पोर्टल पर अपने लॉग-इन आईडी से अपलोड करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें