फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महाशिवरात्रि पर्व पर सोमवार की भोर से ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। सर्वाधिक भीड़ तामेश्वरनाथ मंदिर पर रही, जहां आधी रात से भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। सुरक्षा के लिए हर जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी थी। तामेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भीड़ में दबकर एक महिला बेहोश हो गई।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम से ही श्रद्धालुओं का जत्था तामेश्वरनाथ मंदिर पर आना शुरू हो गया था। आधी रात के बाद से श्रद्घालु बेलपत्र, पुष्प, दूब, भांग, धतूर आदि लेकर भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए खड़े हो गए। श्रद्घालुओं ने तामेश्वरनाथ धाम के शिव मंदिर के सामने स्थित पोखरे से जल भरा और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्घालुओं का जत्था थोड़ी-थोड़ी देर बार समूह में आगे बढ़ता रहा। तामेश्वरनाथ धाम के मेला व्यवस्थापक समिति के सदस्य ब्रह्मशंकर भारती ने बताया कि रात्रि डेढ़ बजे गोसाई परिवार की पूजा अर्चना के बाद मंदिर का कपाट आम श्रद्घालुओं के लिए खोल दिया गया। मंदिर व मेला की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एएसपी असित श्रीवास्तव, एसडीएम एसपी सिंह, सीओ सदर रमेश कुमार, कोतवाल प्रदीप सिंह, एसओजी प्रभारी करुणाकर पांडेय समेत कई पुलिस अफसर व सिपाही तैनात रहे। हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार बाबा मुंडेश्वरनाथ शिवमंदिर मुडियारी पर क्षेत्र के लोगों को जमावड़ा रहा। कुआनो नदी से जल भरकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार महाशिव रात्रि के पावन पर्व पर सोमवार को सुबह से ही शिवालयो में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्वालु उमड़ पड़े। बाबा बैजूनाथ बसवारी गांव, बाबा हसेश्वर नाथ हैंसर, बाबा कंकणेश्रर नाथ पौली, बाबा दानीनाथ धनघटा, बाबा कुबेरनाथ शिव मंदिर मुहम्मदपुर में जलाभिषेक किया गया। इस मौके पर मंदिर प्रागंण में मेला भी लगा। सर्वाधिक भीड़ बसवारी गांव में दिखी । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें