फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डाउन रेलवे ट्रैक पर लगाया गया गार्डर, काशन पर चलीं ट्रेनें

Fri, 24 May 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुखलिसपुर अंडरपास के निर्माण में ढांचा लगाने का शुरू होगा कार्य, सात जून तक मिला है पावर ब्लॉक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मुखलिसपुर अंडरपास के निर्माण में बृहस्पतिवार को डाउन रेलवे ट्रैक पर गार्डर लगाए जाने का काम शुरू हुआ। इसमें करीब दो घंटे का समय लगा। इस दौरान ट्रैक पर ट्रेनें काशन में मिली। साथ ही ट्रेनों की स्पीड 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही। गार्डर लगने के बाद अंडरपास के लिए बने ढांचे को लगाने का कार्य होगा।

खलीलाबाद के मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास अंडरपास का निर्माण कार्य करीब दो साल पहले शुरू हुआ था, ढांचा बनाने सहित अन्य कार्य होने के बाद गार्डर लगाने के लिए पावर ब्लॉक की जरूरत पड़ी, लेकिन कई दिनों तक पावर ब्लॉक नहीं मिला, जिसके चलते मशीनें वापस चली गई थी। अब रेलवे ने पावर ब्लॉक दे दिया है। दो दिन अप साइड में गार्डर लगाने का कार्य हुआ। वहीं बृहस्पतिवार को डाउन लाइन पर गार्डर लगाने का कार्य शुरू हुआ। करीब दो घंटे में कर्मियों ने गार्डर लगाने का कार्य पूरा कर लिया। शुक्रवार से ढांचा लगाया जाएगा।
विज्ञापन


मानूसन आने से पूर्व काम पूरा कराने में जुटा रेलवे
मानसून 15 जून से आने की संभावना है। ऐसे में रेलवे प्रशासन इससे पूर्व अंडरपास का निर्माण पूर्ण कराने के प्रयास में है। अंडरपास निर्माण होने से रेलवे क्रॉसिंग के दाेनों तरफ दुकानें लगाने वालों को राहत मिलेगी। साथ ही लोगों को करीब डेढ़ किलोमीटर घूमकर ओवरब्रिज से आने-जाने की मजबूरी भी खत्म हो जाएगी। क्षेत्र निवासी अमरनाथ, धर्मेंद्र कुमार आदि ने कहा कि अंडरपास का निर्माण होने से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे एक बार फिर कारोबार रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन



पावर ब्लॉक मिलने के बाद अंडरपास के निर्माण में तेजी आई है। गार्डर लगाने का कार्य पूरा हो गया है। पटरी के नीचे ढांचा फिट करने का कार्य कराया जाएगा। पूरा प्रयास है कि मानसून आने से पहले कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।
- अतुल कुमार, अवर अभियंता, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें