फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बारिश में हरी सब्जियों के दामों में उछाल, बिगड़ा रसोई का बजट

विज्ञापन
दुधारा चौराहे पर सब्जी खरीदता ग्राहक व दुकान पर बैठा दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
सेमरियावां। बारिश का असर अब स्थानीय सब्जी बाजार पर पड़ने लगा है। खेतों में जलभराव, मंडियों तक आपूर्ति प्रभावित होने और फसलों को नुकसान पहुंचने से हरी सब्जियों के दाम में अचानक तेजी आ गई है। इससे आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

सेमरियावां बाजार, उसरा शहीद चौराहे, दानोकुइयां, बाघनगर बाजार, दुधारा, सालेहपुर, चिउटना आदि चौराहों व बाजारों में एक सप्ताह के भीतर कई सब्जियों की कीमतों में 20 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे अधिक असर हरी सब्जियों पर पड़ा है। टमाटर 60-70 रुपये प्रति किलो, भिंडी 50-60 रुपये, लौकी 40-50 रुपये, तोरई 50-60 रुपये, करेला 70-80 रुपये, बैंगन 50-60 रुपये और हरी मिर्च 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है।
वहीं धनिया और पुदीना जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां भी महंगी हो गई हैं। सब्जी विक्रेता सतीष कुमार ने बताया कि बारिश के कारण खेतों से सब्जियां कम आ रही हैं। मंडियों में आवक घटने से थोक भाव बढ़ गए हैं, जिसका असर खुदरा बाजार पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के परवेज अहमद, अतीक अहमद, उबैदुर्रहमान, राम कुमार, दयाराम आदि ने बताया कि हर दिन सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं। पहले जितने पैसे में तीन-चार तरह की सब्जियां आ जाती थीं, अब उतने में एक-दो सब्जियां ही मिल रही हैं। घर का बजट संभालना मुश्किल हो गया है।
किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे तैयार फसल खराब हो रही है। यदि बारिश का यही सिलसिला रहा तो आने वाले दिनों में सब्जियों की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारियों के अनुसार मौसम सामान्य होने और मंडियों में सब्जियों की आवक बढ़ने के बाद ही कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल महंगी सब्जियों ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें