संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के जरिए जनपद स्तरीय ग्रामीण लीग खेलकूद में एथलेटिक्स, वाॅलीबाल, कबड्डी, कुश्ती का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में 26 से 27 जनवरी तक किया जाएगा। इसमें जूनियर वर्ग, सब जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करने के लिए स्व प्रमाणित आधार कार्ड साथ में लेकर परिसर में सुबह 10 बजे उपस्थित हों। प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने दी है।