फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समय माता पोखरे में मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

Thu, 25 Jan 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के बरई टोला निवासी मृतक पंकज चौरसिया की फाइल फोटो।
विज्ञापन
शहर के बरईटोला का रहने वाला है किशाेर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर स्थित समय माता मंदिर के पीछे सूखे पोखरे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोर का शव मिला है। सूचना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेजवा दिया। लोग किशोर की हत्या की आशंका जता रहे हैं।
समय माता मंदिर के पीछे किशोर युवक के शव को देखकर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने शव पोखरे में पड़े होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। पहचान न होने पर आगे की कार्रवाई करते हुए शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेजवा दिया। इसके साथ ही पहचान के लिए मृतक को फोटो सोशल मीडिया और अन्य का सहारा लिया।
विज्ञापन

कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि समय माता मंदिर के पीछे पोखरे में एक किशोर का शव बरामद हुआ है। दोपहर बाद पोस्टमार्टम हाउस पर शहर के बरई टोला निवासी राजकुमार पुत्र स्वर्गीय रामचरन चौरसिया ने मृतक की पहचान अपने भाई पंकज चौरसिया उम्र लगभग 16 वर्ष के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। परिजन मामले में यदि कोई तहरीर देते हैं तो उसके अनुरूप मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मृतक का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय
मृतक के भाई राजकुमार समेत अन्य परिजन व मोहल्ले के लोग किशोर की मौत को हत्या मानकर चल रहे हैं। उनका कहना है कि पंकज के साथ मारपीट की गई है। इसके बाद उसकी हत्या करके शव को समय माता मंदिर स्थित पोखरे में डाल दिया गया है। पोखरा पूरी तरह से सूखा हुआ है। पंकज मंगलवार को दिन में अपने घर से निकला था और रात में घर वापस न पहुंचने पर सभी लोग उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह पोखरे में शव मिलने की सूचना पर वह लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव को देखकर दंग रह गए। उनका कहना है कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें