फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्राम पंचायत बंधूपुर जल्द दूर होगी जल निकासी की समस्या, मिला आश्वासन

Sun, 23 Jul 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्राम पंचायत बंधूपुर में जल निकासी का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बंधूपुर के ग्रामीण वर्षो से जलनिकासी की समस्या जूझ रहे है। इसको लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम दुषाध ने ब्लाॅक प्रमुख से मिलकर निस्तारण कराने की मांग रखी। रविवार को प्रमुख के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि गांव पहुंचे। ग्रामीणों से वार्ता कर समस्या जानी और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर नाली निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बंधूपुर गांव में लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बहता है। जिससे हमेशा जलभराव की समस्या बनी रहती है। इधर बरसात के मौसम में ग्रामीणों को नारकीय जीवन जीने को विवश होना पड़ा है। जलभराव से उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान है। गांव से बाहर निकलने के लिए ग्रामीणों को मजबूरन गंदे पानी में घुस कर आना जाना पड़ता है। ग्रामीण इससे निजात पाने के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधि का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मुद्दे को लेकर बीडीसी सदस्य पूनम दुषाध के साथ अखिल भारतीय दुषाध कल्याण परिषद के मंडल अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता लाल चंद्र ब्लाॅक प्रमुख रामवृक्ष यादव से मिले। पूरी समस्या से अवगत कराया। रविवार को प्रमुख प्रतिनिधि बृजेश यादव गांव पहुंचे। गांव का भ्रमण कर समस्या देखी। इस दौरान अधिक संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर जल निकासी की समस्या का निस्तारण करा देंगे। इस मौके पर ओमवीर यादव, दिग्विजय यादव, महेश निषाद, संदीप कुमार, राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें