बखिरा। विद्युत निगम के अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विद्युत उपकेंद्र बौरव्यास में तैनात अभियंता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 22 मई को दिन में एक बजे संविदाकर्मी के साथ प्रतापपुर में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर मीटर लगाया जा रहा था। इसी दौरान टीम के साथ मीटर लगाने के दौरान गांव निवासी रामशब्द सरकारी कार्य में व्यवधान डालते हुए मीटर लगाने में बाधा डालने लगाए, जिससे कार्य नहीं हो पाया। एसओ बखिरा श्याममोहन ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर आरोपी रामशब्द निवासी प्रतापपुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।