फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राजकीय महिला महाविद्यालय तैयार, संचालन का इंतजार

Mon, 24 Jun 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सांथा विकास खंड के पटना खास में बना है महाविद्यालय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। सांथा विकास खंड के पटना खास गांव में राजकीय महिला महाविद्यालय का भवन बनकर तैयार हो गया है। इसके संचालित होने से स्थानीय छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगी। स्थानीय स्तर पर महाविद्यालय स्थापित होने से लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इसके संचालन को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
वर्ष 2019-20 में सांथा विकास खंड के पटना खास में राजकीय महिला महाविद्यालय के निर्माण को मंजूरी मिली थी। शासन स्तर से इसकेे लिए लगभग 10 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए थे। ग्रामीण क्षेत्र में राजकीय महिला महाविद्यालय स्थापित करने का उद्देश्य था कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को तहसील मुख्यालय व जिला मुख्यालय पर पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़े। उन्हें अपने घर के ही आसपास महाविद्यालय स्तर की सुविधा प्राप्त हो सके। बीते चार वर्षों में महाविद्यालय का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। रंगाई पुताई प्लास्टर सहित अन्य जरूरी कार्य विद्यालय में पूर्ण हैं। अब महाविद्यालय के संचालन का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अगर नए सत्र में राजकीय महिला महाविद्यालय का सत्र शुरू हो जाए तो स्थानीय बच्चियों को इसका सीधा लाभ प्राप्त हो सकेगा। लोगों ने जिलाधिकारी से महाविद्यालय के संचालन की मांग की है। उपजिलाधिकारी मेंहदावल अरुण कुमार ने कहा कि राजकीय महिला महाविद्यालय के संचालन को लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। संबंधित विभाग को सत्र शुरू करने का प्रस्ताव दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें