फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छाए रहे बादल, उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

Sun, 23 Jun 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- लो वोल्टेज की समस्या बरकरार, रात में नहीं पूरी हो पा रही नींद
विज्ञापन

- अधिकतम तापमान 37 तो न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में शनिवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला। तीन दिन से आग उगलती गर्मी पड़ रही थी तो शनिवार को बादल छाने से हल्की धूप रही। लेकिन उमस अधिक होने से लोगों की बेचैनी बढ़ गई। गर्मी में घरों से निकलने वाले लोग पसीने से तरबतर रहे। वहीं बिजली की ट्रिपिंग से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। लो वोल्टेज की समस्या से पंखे व कूलर रेंग कर चल रहे हैं, जिससे रात में लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 37 तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह से बादल छाए रहे। बारिश की उम्मीद बनी रही, लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई। इस बीच उमस बढ़ गई, जिसके कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई। लोग पसीने से तर-बतर हो जा रहे हैं। लोगों को उम्मीद थी कि बिजली आपूर्ति से राहत मिलेगी, लेकिन लोगों की उम्मीद टूट रही है।
विज्ञापन

बिजली बार-बार ट्रिप कर रही है, जिसके कारण आपूर्ति बाधित हो जा रही है। रात के तापमान में कमी न होने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। उमस भरी गर्मी में लोग रतजगा कर रहे हैं। शहर के अंसार टोला, छोटी सरौली, बरदहिया बाजार, गोला बाजार में बिजली ट्रिप होने की समस्या बनी हुई है।
वहीं मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े नहसापार, केरमुआ, चकदही, दुबौली, धरैची आदि क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। पानी की टंकियां भरने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। जर्जर तारों को भी बदला जा रहा है। जल्द ही उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
- केएन शुक्ल, एसडीओ, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें