फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महिला सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर नहीं’

Wed, 16 Mar 2016 12:10 AM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। - फोटो : अंबरीश मिश्र
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मंगलवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम को दिया। 
विज्ञापन


महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शांती देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति ध्यान नहीं दे रही है। सपा सरकार में जितना महिलाओं का उत्पीड़न हुआ है उतना कभी भी किसी सरकार में नहीं हुआ है।

महिला के प्रति अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। छेड़खानी, दुष्कर्म जैसी घटनाएं आम हो गईं हैं। जिसको कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दास्त नहीं करेंगे। अगर प्रदेश सरकार महिलाओं के सुरक्षा के प्रति कोई ठोस कदम नही उठाती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता वृहद आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी रंजना सिंह ने कहा कि सपा की सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अधिकारी कर्मचारी निरंकुश हो चुके हैं। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। जनता का सपा, भाजपा और बसपा से मोह भंग हो चुका है। भाजपा और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू है। जनता अब आशा भरी निगाहों से कांग्रेस की तरफ देख रही है। 

इस अवसर पर उपाध्यक्ष अजय सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील पांडेय, अंबिका राय, सूर्यप्रकाश, रामरती देवी, पुनीता मिश्र, रमावती देवी, लालमती, बरसाती देवी, कौशिल्या देवी, अनारपती, लीलावती, शकुंतला देवी, इलाइची देवी, मंजू देवी, चंद्रावती देवी, अंजुला देवी, नीलम, भानमती देवी समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें