- प्रभारी मंत्री ने स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का किया शुभारंभ
- जिला अस्पताल का निरीक्षण कर भर्तीं मरीजों का जाना हाल
-247 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाणपत्र एवं गृह प्रवेश की चाबी का किया वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद की प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बगहिया में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ किया। वहीं जूनियर हाई स्कूल खलीलाबाद में दिव्यांजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किया। जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों का हाल पूछा और फल वितरित किया। कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचा रही है। प्रदेश सुशासन और विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है।
प्रभारी मंत्री ने विधायक सदर के साथ 190 दिव्यांग जनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, हैंड प्रोपेल्ड, ट्राई साइकिल, व्ह्लीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन आदि उपकरणों का वितरण किया। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से एलिम्को द्वारा आयोजित दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर में कुल 390 उपकरणों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विकास खंड बघौली में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 115 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं 132 लाभार्थियों को चाबी का वितरण किया। इस दौरान सदर विधायक अंकुरराज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री जी जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में सदर विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी ने स्वयं रक्तदान करते हुए अन्य एवं युवाओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, पीडी संजय नायक आदि उपस्थित रहे।