फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेहतर कार्य के लिए सम्मानित हुए आरक्षी अरूण कुमार

Thu, 11 May 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एडीजी जोन गोरखपुर ने उत्कृष्ट कार्य करने की वजह से कोतवाली में तैनात आरक्षी अरुण कुमार को अप्रैल का सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी चुना है। एडीजी ने सिपाही को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देशन में जनता व पुलिस के मध्य बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए अभियान चलाया गया है। बीट पुलिसिंग प्रणाली के अंतर्गत कोतवाली में नियुक्त आरक्षी अरुण कुमार को अप्रैल 2023 में सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी के रूप में चुना गया है। सिपाही ने क्षेत्र के बीट में निष्ठा व लगन से अपने कर्तव्यों का पालन किया है।
आम जनमानस में पुलिस की छवि को बेहतर बनाने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के जरिए सिपाही को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ दीपांशी राठौर, कोतवाल सर्वेश राय ने सिपाही अरुण कुमार को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें