फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश न मिलने पर जाम लगाया      

Fri, 28 Apr 2017 11:43 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
जाम लगा रहे लोगों को समझाते चौकी इंचार्ज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एबीआई की सांथा शाखा में पिछले तीन दिनों से सिर्फ रकम जमा करने और भुगतान न होने से नाराज लोगों ने शुक्रवार को सांथा गनवरिया-बांसी मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर सांथा पुलिस चौकी इंचार्ज ध्रुव नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। इससे करीब एक घंटे तक मार्ग जाम रहा और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


बैंक में पैसा निकालने आई कमलावती देवी, घनश्याम विश्वकर्मा, इसरावती देवी, बालेश्वर यादव, हमीबुन्निशा, माया देवी, यशोदा देवी, अशोक कुमार, उषा देवी, चुनावती देवी, कमला देवी आदि ने बताया कि बैंक कर्मियों द्वारा सिर्फ पैसा जमा किया जा रहा है और भुगतान नहीं किया जा रहा है। 

घर पर और रिश्तेदारों के वहा तमाम मांगलिक कार्यक्रम हैं। बिना पैसे के कुछ भी नहीं हो सकता है। बैंक पर पैसे के लिए तीन दिन से लगातार दौड़ाया जा रहा है। बैंक अधिकारी कुछ भी नहीं बता रहे है कि कब तक पैसा मिलेगा। अपना ही पैसा उन्हें नहीं मिल पा रहा है। सड़क जाम की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शाखा प्रबंधक संजय सिंह ने बताया की कैश की कमी के कारण दिक्कतें आ रही हैं। कैश आते ही उपभोक्ताओं का तत्काल भुगतान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें