- कॉलेज में कालीपट्टी बांधकर प्रदर्शन किया
- शिक्षकों ने आदेश को वापस लेने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज के शिक्षकों ने बुधवार को बायोमेट्रिक हाजिरी का विरोध किया। काॅलेज परिसर में काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया और आदेश को वापस लेने के साथ ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (फुपुक्टा) के आह्वान पर महाविद्यालय के शिक्षकों ने विराेध जताया। महाविद्यालय के शिक्षक संघ महामंत्री डॉ विजय कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी लिया जाना गलत है। इसे हर हाल में वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि काफी दिनो से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है, पर सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। अगर पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन 21 अगस्त तक अनवरत चलेगा। 22 अगस्त को विश्वविद्यालय का घेराव करके भी अपनी मांगो को सरकार के सामने रखा जाएगा।
इस अवसर पर प्रो. प्रताप विजय कुमार, प्रो. राजेश चन्द्र मिश्र, प्रो. दिनेश गुप्त, डॉ. अमित भारती, शशिकांत राव, विनय सिंह, नेहा सिंह, प्रदीप कुमार, विद्याभूषण, फखरे आलम, मनोज वर्मा, अभय गुप्ता, विजय बहादुर समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।