बेल्डुहा गांव में आग लगने से जली झोपड़ी:
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलडूहा में बुधवार को अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई। जिसके कारण उसमें रखा साईकिल, खाद्यान, कपड़ा, बिस्तर व अन्य सामान जलकर खाक हो गया।
महुली थानाक्षेत्र के बेलडुहा निवासी ओमप्रकाश तिवारी पुत्र स्व राम समुझ का गांव में घर के बगल में छप्पर था। बुधवार की सुबह करीब दस बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से कपड़ा, बिस्तर, साईकिल, तख्ता, बर्तन, खाद्यान्न सहित अन्य गृह उपयोगी सामान जल कर नष्ट हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। आग किस कारण से लगी इसका पता नहीं चल सका।