फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मंदिर से दो घंटा और स्कूल से सामान व नकदी चोरी

Wed, 18 Dec 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा/हरिहरपुर। महुली-हरिहरपुर मार्ग पर राजघाट पुल के निकट मंगलवार की देर रात चोरों ने विद्यालय और मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान विद्यालय में एक चोर का शॉल छूट गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

हरिहरपुर कठिनईया नदी किनारे स्थित जय भारत लघु माध्यमिक विद्यालय का ताला तोड़ चोर अंदर घुस गए। विद्यालय संरक्षक सुरेंद्र मोहन पांडेय के अनुसार कार्यालय में दो अलमारी तोड़कर उसमें रखा सामान बिखेर दिया। इस दौरान दीपक जलाने वाला पीतल का स्टैंड, दो लाउडस्पीकर, एक साउंड, सौर ऊर्जा बैट्री, एक बंडल टीशर्ट, स्वेटर सहित अन्य सामान के अलावा 45 सौ नगदी भी उठा ले गए। वहीं पास में स्थित लक्ष्मी दास कुटी को भी चोरों ने निशाना बनाया। महंत बेचू महाराज ने बताया कि चोर पीतल का दो बड़ा घंटा उठा ले गए। जानकारी मिलते ही पीआरवी टीम पहुंची। मामले की जानकारी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें