संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने असलहा व कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्ता कर केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद रामकृपाल सिंह के अगुवाई में पुलिस टीम ने 24 मार्च को ग्राम कटहरिया सागौन के पास एक संदिग्ध को कब्जे में लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान भीष्म पितामह सिंह पुत्र स्वर्गीय रामअशीष सिंह निवासी गजपुर के रूप में हुआ। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा 303 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।। पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर जेल भेज दिया।