एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर सराफा व्यवसाइयों का आंदोलन मंगलवार को 16वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सराफा कारोबारियों ने दुकानें बंद रखीं। वहीं बखिरा शनिचरा बाजार में कारोबारियों ने वित्त मंत्री का पुतला जलाया।
स्वर्णकार सेवा समिति के बैनर तले संतकबीरनगर में व्यवसायियों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान स्वर्ण कारोबारियों ने दुकानें कर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा ने कहा कि सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का निर्णय लेकर स्वर्ण कारोबारियों के हितों पर कुठाराघात किया है। इससे स्वर्ण व्यवसाय प्रभावित होगा और ग्राहकों पर भी अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।
सरकार ने दो लाख के सोना खरीद पर पेन कार्ड देना अनिवार्य कर दिया है, इससे ग्राहकों को तमाम तरह की समस्या हो सकती है। कारीगर दूसरे से सोना लेकर उसे बनाते हैं, लेकिन अब सरकार ने सोने की सामान बनाने वाले कारीगरों को भी सोना का हिसाब रखने को कहा गया है। सरकार का यह निर्णय अव्यवहारिक है। सरकार इन निर्णयों को वापस लें अन्यथा स्वर्ण व्यवसायी हर स्तर पर विरोध करेंगे। बढ़ी एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग करने वालों में गोपाल जी वर्मा, किशोर कुमार वर्मा, रुपेश कुमार वर्मा, गंगा लाल सोनी, रवि प्रकाश वर्मा, प्रेम वर्मा, सुबाष चंद्र वर्मा, अमरदीप वर्मा, प्रिंस वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, आशु सोनी, विनोद वर्मा, ओमनाथ वर्मा, यदुनाथ वर्मा, रजनीश वर्मा, केदार जी वर्मा, पंकज सोनी, संतराम वर्मा, अभिलाष वर्मा, अजय वर्मा, राजन वर्मा, विवेक वर्मा, बबलू वर्मा, विजय वर्मा, रोहित वर्मा आदि शामिल रहे।
वहीं मेंहदावल में भी लगातार 16 वें दिन सराफा कारोबारियों का विरोध जारी रहा। यहां कस्बे के चौक बाजार में मंगलवार को स्वर्ण व्यापारियों ने वित्त मंत्री के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी लगाकर स्वर्ण व्यवसाइयों का शोषण कराना चाहती है। इस दौरान नगर अध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, ध्रुवचंद सोनी, सुंदर सोनी, सुनील वर्मा, प्रभु वर्मा, प्रहलाद वर्मा, राम कुमार वर्मा, शिवशंकर वर्मा, नीरज गुप्ता, विष्णु अग्रहरि, लड्डू कौशल, कार्तिक वर्मा आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में मगहर कस्बे के व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। इस दौरान राजेश वर्मा, त्रिलोकीनाथ वर्मा, शिवानंद वर्मा, बैजनाथ वर्मा, रामप्रीत वर्मा, अजय सिंह वर्मा, रामकृपाल वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
बखिरा के शनिचरा बाजार मुहल्ले में स्वर्णकारों ने स्वर्णकार सभा के अध्यक्ष गौरीशंकर वर्मा के नेतृत्व में वित्तमंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान दिलीप वर्मा, संतोष वर्मा, उबैदा, मो अख्तर, आशीष सोनी, शिवशंकर वर्मा, मोनू वर्मा, हरिशंकर, गुड्डू, विरेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, अयोध्या प्रसाद, ओमप्रकाश, मोहित, जुग्गीलाल वर्मा, राजेश्वर आदि मौजूद रहे।