फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ‘मनरेगा में भ्रष्टाचार रोकने के लिए संघ को दें अधिकार’

Thu, 05 Dec 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मनरेगा मजदूर संघ के बैनर तले मनरेगा मजदूरों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन साैंपा और समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

मनरेगा मजदूर संघ के अध्यक्ष लाल बहादुर ने कहा कि मनरेगा में भ्रष्टाचार रोकने के लिए मनरेगा मजदूर संघ का निगरानी और निरीक्षण का अधिकार दिया जाए। साथ ही सोशल ऑडिट का अधिकार भी मनरेगा मजदूर संघ को सौंपा जाए और संघ के कम से कम आठ प्रतिनिधियों को गैर सरकारी सदस्य के रूप में राज्य गारंटी परिषद में शामिल किया जाए।
कहा कि नदियों, नहरों तथा बड़े नालों की खोदाई एवं उसके दोनों तरफ पौध लगाने और उसके संरक्षण के लिए भी मनरेगा मजदूर संघ को लगाया जाए। मनरेगा मजदूरी न्यूनतम 400 रुपये तथा साल भर में 200 दिन रोजगार दिया जाए। इस दौरान रीता देवी, गीता देवी, राम नयन, बासदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें