-सेमरियावां के ग्राम बडेला में किसान गोष्ठी का आयोजन
- पशु पालकों व किसानों को किया गया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे। विकास खंड सेमरियावां के ग्राम बडेला में शनिवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पशुओं की देखभाल व संतुलित आधार दिए जाने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
एचडीएफसी और बायफ के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में केंद्र प्रभारी जगदीशपुर केशराम चौधरी व डॉ. अशोक मिश्रा ने कहा कि पशुओं के चारे में सभी पोषक तत्व मौजूद होने चाहिए, जिससे पशुओं को लाभ मिल सके। प्रोटीन, खनिज लवण तथा विटामिन की कमी के परिणाम स्वरूप पशु कम दूध देते हैं। कभी-कभी इनमें ऐसे रोग उत्पन्न हो जाते हैं जो उनके लिए जानलेवा सिद्ध होते हैं। पशुओं का आहार ऐसा होना चाहिए, जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन एवं खनिज लवण उचित मात्रा में उपलब्ध हो।
इस दौरान संजू देवी, सपना, राजकुमारी, सुशीला देवी, विजय लक्ष्मी मौर्य, उषा देवी, रामपाल, राजकुमार, राम सुमिरन, शिवम मौर्य, रामसागर, रामविलास, परमात्मा आदि मौजूद रहे।