फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में मिली युवती की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरे में मिली युवती की लाश
विज्ञापन

- बृहस्पतिवार से गायब थी युवती
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कोतवाली क्षेत्र के मगहर कस्बे में रिश्तेदार के घर आई युवती बृहस्पतिवार को घर से अचानक गायब हो गई। रविवार को कस्बे में स्थित पोखरे में उसकी लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत मगहर के तिवारी टोला निवासी मक्खन लाल गुप्ता की ससुराल धनघटा थाना के ग्राम अमौली निवासी स्वर्गीय अशोक कुमार के यहां है। उनकी साली तनुजा उर्फ नेहा (20) मानसिक रोग से पीड़ित थी और उसका इलाज गोरखपुर से चल रहा था। इलाज कराने के लिए वह मगहर के तिवारी टोला निवासी अपने जीजा मक्खन लाल गुप्ता के घर आई थी और बृहस्पतिवार की भोर से ही अचानक लापता हो गई। रविवार को उसी मोहल्ले में स्थित पोखरे में रविवार को हाईवे से गुजर रहे लोगों ने एक युवती की उतराती लाश देखी, जिसे देखने के लिए भीड़ लग गई। लाश मिलने की सूचना पर पहुंचे मक्खन गुप्ता ने युवती की पहचान अपने साली तनुजा उर्फ नेहा के रूप में की। सूचना पर पहुंचे प्रभारी चौकी इंचार्ज अभिमन्यु सिंह व चौकी इंचार्ज इंडस्ट्रियल एरिया धर्मेंद्र यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी इंचार्ज अभिमन्यु ने बताया कि युवती की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा। इस मामले में पहले से गुमशुदगी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें