फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Sun, 04 Feb 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल नगर पंचायत के बारागद्दी मोहल्ले का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। नगर पंचायत के बारागद्दी मोहल्ले में 19 वर्षीय युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
बारागद्दी निवासी 19 वर्षीय शायदा पुत्री कमरूजमा घर में अकेली थी। पिछले दो दिनों से मां व भाई रिश्तेदारी में गए थे। पिता मुंबई में रोजगार के सिलसिले में रहते हैं। रविवार की दोपहर 1 बजे युवती का शव फंदे से लटका लोगों ने देखा। इस मामले में मेंहदावल पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें