फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवती का शव

Wed, 12 Jun 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कांटे में देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत हो गई। कमरे में दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटकता मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पिता ईश्वरदीन निवासी खम्हरिया ने पुलिस को बताया कि वह कांटे चौराहा उमिला मोड़ पर मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी आराधना (18) पिछले कुछ दिनों से परेशान थी। पूछताछ करने पर भी उसने कुछ नहीं बताया। 11 जून को रात करीब 11 बजे के आसपास परिवार के सभी लोग खाना खाकर छत पर सोने चले गए। बेटी आराधना घर के भीतर कमरे में सो रही थी। उसने रात को ही कमरे में छज्जे के ऊपर रखी हुई सीढ़ी में दुपट्टा का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी जब कमरे में कई तो बेटी को लटकता हुआ देखकर शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें