संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। एएच एग्री इंटर कॉलेज दुधारा में बृहस्पतिवार को शैक्षिक गुणवत्ता, पठन-पाठन, अनुशासन और विद्यार्थियों में बढ़ रही धूमपान की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक हुई। इसमें विद्यालय में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शैक्षणिक प्रगति और परीक्षा परिणाम बेहतर करने पर चर्चा की गई।
प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने कहा कि विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता और अनुशासन बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें अभिभावकों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत 335 विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध करा दी गई हैं। प्रथम चरण में 180 विद्यार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म और जूते की धनराशि भेजी जा चुकी है।
प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को बताया कि कुछ विद्यार्थी विद्यालय अवधि में चोरी-छिपे धूमपान करते पकड़े जा रहे हैं। बार-बार चेतावनी के बावजूद इस प्रवृत्ति पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने के लिए विद्यालय अवधि में बालिकाओं के गेट से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है।
ह