बखिरा क्षेत्र के साहूपार गांव निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी ने घर मे फंदे में लटकर जान दे दिया। पुलिस ?
- फोटो : KHALILABAD
साहूपार में किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी
बखिरा। क्षेत्र के साहूपार गांव निवासी किशोरी ने बृहस्पतिवार की शाम घर के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
पिता अशोक कुमार के अनुसार वह अपनी पत्नी के सार्थ इंट भट्ठे पर काम करने गए थे। शाम को करीब चार बजे उन्हें 15 वर्षीय बेटी चंदा की मौत की सूचना मिली। दंपती जब घर पहुंचे तो बेटी कमरे में दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। बेटी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी वह नहीं दे सके। अशोक को तीन बेटियों और एक बेटे में चंदा सबसे बड़ी थी। वह कक्षा आठ में पढ़ती थी। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद