फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता किशोरी का गेहूं के खेत में मिला शव

विज्ञापन
धर्मसिहवा थाना क्षेत्र के पुनया गाँव सीवान में युवती की लाश मिलने के बाद जांच करते एएसपी और सीओ। ? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
घर से लापता किशोरी का गेहूं के खेत में मिला शव
विज्ञापन

- किशोरी के गले में रस्सी के निशान
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। बुधवार की रात घर से लापता हुई पुनया गांव की किशोरी का शव बृहस्पतिवार को दोपहर में सेवाइचपार गांव के सीवान में गेहूं के खेत में मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किशोरी के गले में रस्सी के निशान थे।
किशोरी के भाई ने बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दिया कि उसके परिवार के लोग बुधवार की रात घर पर सोए हुए थे। रात में ही उसकी 17 वर्षीय बहन सुशीला पुत्री रामनाथ घर से कहीं निकल गई और तभी से लापता है। जिस युवक ने उसकी बहन को भगाया था वह अपने घर पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिस युवक पर परिजनों ने युवती को भगाने का आरोप लगाया था उसे हिरासत में ले लिया। उधर सुबह 11 बजे पुनया गांव से 500 मीटर दूरी पर स्थित सेवाईचपार गांव के सीवान की ओर गए कुछ लोगों ने गेहूं के खेत में किशोरी का शव देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बाद में मौके पर पुलिस पहुंच गई। सूचना पर एएसपी संतोष सिंह और सीओ राम प्रकाश भी मौके पर पहुंच गए। एसओ विनय पाठक ने बताया कि किशोरी की मौत संदिग्ध है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एएसपी संतोष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें