फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत

Sun, 05 Oct 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गोपालपुर गांव की मृतक कविता की फाइल फोटो
विज्ञापन
धनघटा/महुली। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर गांव स्थित ननिहाल में रहकर दसवीं की पढ़ाई कर रही एक छात्रा शनिवार रात में बिस्तर पर सोने गई और रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मृत अवस्था में उसका शव मिला। इस सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजन अपराह्न बाद गांव के कुआनो नदी किनारे शव को दफना दिया है। ग्रामीण मौत का कारण सर्प दंश से होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

बस्ती जिले के एक गांव की बालिका कविता (16) कुछ वर्षों से महुली क्षेत्र के गोपालपुर गांव अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मामा जितेंद्र चौहान के अनुसार भांजी कविता कक्षा दसवीं की छात्रा थी। शनिवार शाम को रोज की तरह खाना खाकर कमरे में सोने चली गई। रविवार सुबह काफी देर तक जब वह नहीं जगी तो परिजन उसे जागने पहुंचे। लेकिन कविता का शरीर पूरी तरह सुन्न पड़ा हुआ था। सांस थम चुकी थी। इसकी सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। रविवार दोपहर बाद परिजन कविता का शव दफना दिया है। इसकी सूचना स्थानीय थाने को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें