फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन दिन से लापता युवती, पिता ने दी तहरीर

Wed, 22 May 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री को गांव के ही कुछ दबंगों पर गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मामले में पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


तहरीर के जरिए बताया कि 20 मई को उसकी पुत्री पुराने घर से नए घर पर उसे बुलाने आई थी। लेकिन जब दो घंटे तक पुत्री घर नहीं आई तो परिजनों के साथ उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन पुत्री का कहीं पता नहीं चल पाया। गांव के ही एक दबंग तथा अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति से उसकी दुश्मनी चलती है, उसके विरुद्ध मामला न्यायालय में विचाराधीन है जिससे वह नाराज रहता था। पुत्री की शादी 11 जुलाई को होनी थी। दबंग ने धमकी भी दी थी कि शादी न होने कर पाओगे। उसे गायब कर देंगे। मेंहदावल पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें