फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा कक्ष में सुसाइड नोट लिख कर लापता हो गई छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा कक्ष में सुसाइड नोट लिख कर लापता हो गई छात्रा
विज्ञापन

- देर शाम खलीलाबाद में पुलिस को मिली
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। परीक्षा की तैयारी में सुस्ती बरतने पर परिजनों की डांट से नाराज इंटरमीडिएट की छात्रा ने शनिवार को परीक्षा कक्ष में सुसाइड नोट लिखकर लापता हो गई। सुसाइड नोट मिलने से केंद्र पर हड़कंप मच गया। केंद्र व्यवस्थापक और पीड़ित परिजनों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। रात आठ बजे पुलिस ने खलीलाबाद शहर से किशोरी को पकड़ा।
विज्ञापन

गोला बाजार चौकी इंचार्ज प्रतिभा सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा कांटे क्षेत्र में स्थित एक केंद्र पर परीक्षा दे रही है। शाम पॉली में जीव विज्ञान की परीक्षा थी। किशोरी परीक्षा केंद्र पर डेढ़ बजे पहुंची और मेज पर सुसाइड नोट रख कर दो बजे ही बाहर निकल गई। कक्ष निरीक्षक ने सुसाइड नोट मिलने पर और परीक्षार्थी के लापता होने की सूचना केंद्र व्यवस्थापक को दिया। परिजनों के साथ ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस परीक्षार्थी की तलाश कर रही थी। रात करीब पौने आठ बजे लापता परीक्षार्थी शहर के एचआर इंटर कॉलेज के गेट के पास खड़ी मिली। परीक्षार्थी अपने सुसाइड नोट में लिखी है कि आप लोगों को बहुत परेशान किए हैं और इस बार बहुत ज्यादा मुझे भी खुद से नफरत हो रही है। इस लिए मैं आप लोगों से दूर जा रही हूं। हमेशा- हमेशा के लिए। भगवान के पास मरने। आप लोग भी यहीं चाहते थे। मुझे खोजने की भी कोशिश मत करिएगा। मैं ऐसी जगह जाकर मरूंगी कि मेरी लाश तक नहीं मिलेगी। आप लोग आराम से हंसी-खुशी रहिएगा। चौकी प्रभारी ने बताया कि वह ठीक से पढ़ाई नहीं करती थी। इसी वजह से परिजन उसे डांटते थे। आजिज आकर वह ट्रेन से कट कर मरना चाहती थी। परीक्षार्थी को काफी समझाया गया। पीड़ित परिजनों को बुला कर उसे सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें