फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे तक आमी नदी में होती रही तलाश, घर पर मिली युवती

विज्ञापन
बेलहर थाना क्षेत्र के नदी के पास युवती की तलाश करवाती पुलिस। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
चार घंटे तक आमी नदी में होती रही तलाश, घर पर मिली युवती
विज्ञापन

भिटवा बाजार (संतकबीरनगर)। बखिरा क्षेत्र के देवपुर गांव की एक युवती की आमी नदी में डूबने की आशंका पर शुक्रवार को पुलिस ने चार घंटे तक तलाश कराई। जबकि युवती घर पर मौजूद मिली। पुलिस के मुताबिक युवती की दिमागी हालत सही नहीं है। उसी वजह से वह नदी के तट तक गई और पानी में घुसी भी, लेकिन बाहर निकलकर घर पहुंच गई।
विज्ञापन

एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि 20 वर्षीय युवती शुक्रवार की सुबह किसी काम से घर से निकली थी। काफी देर बाद जब वह घर वापस नहीं पहुंची तो परिजन उसे खोजने गांव के सीवान में पहुंच गए। आमी नदी के झोर पर युवती की शाल एवं चप्पल मिला। ऐसे में लोगों को आशंका हुई कि युवती पानी में डूब गई। आननफानन लोगों ने मामले की सूचना बखिरा पुलिस को दी। सूचना पाकर सीओ मेंहदावल भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मछुआरों को बुलाकर जाल के सहारे चार घंटे तक पानी में युवती की खोजबीन कराई गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिस युवती की तलाश हो रही है, वह घर पर मौजूद है। पुलिस के साथ परिजन भी गए तो युवती घर पर मिली। पूछताछ में युवती इधर-उधर की बातें करने लगी और बताया कि वह नदी के पानी में घुसी थी और फिर बाहर निकल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें