फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्पदंश से युवती की मौत

Fri, 27 Oct 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के मरवटिया में बृहस्पतिवार को पशुओं के लिए भूसा निकालने गई युवती को सर्प ने डस लिया। परिजन उपचार के लिए युवती को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही युवती को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर आजमगढ़ जिले में एक सोखा के पास झाड़-फूक कराने ले गए। मरवटिया गांव निवासी 21 वर्षीय शकुंतला पुत्री रामानंद शर्मा बृहस्पतिवार को पशुओं को चारा देने के लिए घर में रखा भूसा निकाल रही थी। उसी दौरान उन्हें सर्प ने डस लिया। शकुंतला शोर मचाते हुए बेहोश हो गई। आनन-फानन परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने शकुंतला को मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों के अनुसार परिजन शकुंतला का शव लेकर आजमगढ़ गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें