फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में न बरतें लापरवाही : डीएम

Fri, 27 Oct 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लाभ जरूरतमंदों को दिलाने पर पर जोर दिया गया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन


बैठक में सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों से अवगत कराया। डीएम ने विभिन्न संचारी रोगों की रोकथाम पर प्रभारी नियंत्रण एवं कार्रवाई के लिए विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में कदापि लापरवाही न बरती जाए। बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का रूटीन टीकाकरण, बच्चों में कुपोषण के स्थिति की जांच आदि की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने नवजात शिशुओं का वजन, पोषण, जन्म प्रमाण पत्र, टीकाकरण, एम्यूनाइजेशन, गर्भवती महिलाओं की जांच एवं पंजीकरण सहित जनपद के सभी तीन आकांक्षात्मक विकास खंडों में स्वास्थ्य सेवाओं के आच्छादन में प्रगति, वीएचएनडी सत्रों का आयोजन सहित सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की। मिशन इंद्र धनुष के तहत रूटीन एम्यूनाइजेशन की प्रगति मेंहदावल, नाथनगर एवं खलीलाबाद (शहरी) में अपेक्षाकृत कम पाये जाने पर संबंधित मेडिकल ऑफिसर को नवंबर माह में शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।
डीएम ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन एवं आउटपुट की सतर्क मॉनीटरिंग की जाए। सीएमओ को निर्देशित किया कि पूरे स्वास्थ्य विभाग को फील्ड में एक्टिवेट करें व स्वास्थ्य संकेतकों में बेहतर परफॉर्मेंस दिखाएं। उन्होंने सभी अधीक्षकों को लीडरशिप रोल लेते हुए अपने-अपने ब्लॉक में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराते हुए इसकी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने चिकित्सालयों में ओपीडी प्रगति, आयुष्मान भारत-पीएम जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड वितरण, उसके सापेक्ष उपचारित लाभार्थियों की अद्यतन स्थिति, जन्म पंजीकरण, स्टिलबर्थ, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृत्व वंदना योजना में भुगतान की स्थिति, आशाओं का भुगतान, संस्थागत प्रसव, राष्ट्रीय दृष्टिहीनता निवारण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, वेक्टर जनित रोग, न्यूबॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में सीडीओ संत कुमार, सीएमएस भवनाथ पांडेय सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें