फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से मासूम की मौत
विज्ञापन

सड़क के बगल में दुकान पर सामान लेने जा रही थी
अमर उजाला ब्यूरो
रोसया बाजार। बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम को हुए हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। सूचना के बाद चकिया चौराहे पर ग्रामीणों ने ट्रक को तो पकड़ लिया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा। इधर, बेटी के शव की स्थिति देखकर मां बेहोश हो गई। लालगंज पुलिस ने शव और ट्रक को कब्जे में ले लिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के रामपुर गांव के रूपीपुर निवासी (पथरकट) जनजातियों की छोटी सी बस्ती है। इन्हीं लोगों में बजरंगी की आठ साल की पुत्री काजल सड़क के किनारे दुकान पर सामान लेने गई थी। संतकबीरनगर और बस्ती जनपद की सीमा पर रामजानकी मार्ग पर बालू लदे ट्रक की चपेट में आ गई। इससे मौके पर ही काजल की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ दूर आगे बस्ती के चकिया चौराहे के पास लोगों ने ट्रक को रोक लिया, लेकिन मौके का फायदा उठा कर चालक भाग निकला। इधर, बेटी का शव देखकर मां अंजनी बेहोश हो गई। लोगों ने बताया कि बजरंगी की बेटियों में काजल के अलावा मुस्कान 10 वर्ष, अंशिका 6 वर्ष और शिखा 3 वर्ष हैं। मौके पर पहुंची लालगंज थाने की पुलिस ने शव और ट्रक को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें