फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर से फोन पर बात करने के बाद युवती ने दे दी जान

विज्ञापन
मृतका रिंकी चौहान के गमगीन बैठे परिजन - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
20 नवंबर को तय है युवती की शादी, मां दिव्यांग तो पिता मानसिक रूप से कमजोर
विज्ञापन

चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी रिंकी
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर। मंगेतर से मोबाइल फोन पर बात करने के बाद युवती ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। युवती के पिता मानसिक रूप से कमजोर हैं तो मां दिव्यांग। परिवार में तीन छोटे भाई-बहन हैं।
विज्ञापन

पुरवा गांव निवासी राम नेवास की पुत्री 18 वर्षीय रिंकी चौहान की 20 नवंबर को छाता गांव में शादी तय थी। सगाई के बाद से ही रिंकी की उसके मंगेतर से अक्सर फोन पर बातचीत होती थी। चाचा भरत राम ने बताया भतीजी रिंकी से मिलने उसका मंगेतर गांव के ईंट भट्ठे तक आता था। रविवार की दोपहर जाने क्या हुआ, मंगेतर से बात करने के बाद भतीजी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाने वाली मां चंदा देवी ने बताया कि छोटे भाई-बहन को लगा कि बड़ी बहन सोने जा रही है। उन्होंने रिंकी के बंद कमरे का दरवाजा भी खटखटाया पर खुला नहीं। झरोखे से देखा गया तो रिंकी दुपट्टे के फंदे से लटक रही थी। चीख-पुकार पर आसपास के लोग जुट गए और बाघनगर चौकी पुलिस को सूचना दी गई। प्रधान अब्दुर्रहीम ने तो बताया कि रिंकी के मोबाइल फोन पर घटना के बाद भी मंगेतर ने कई बार फोन किया, लेकिन जब उसे बुलाया गया तो वह आया नहीं। चौकी इंचार्ज शर्मा सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें