भदाह इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय कबड्डी खेलते खिलाड़ी-स्रोत विद्यालय
संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों की तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सरदार पटेल इंटर कॉलेज भदाह में आयोजित हुआ। जिसका उद्धाटन पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने किया।
प्रतियोगिता में सीनियर बालक में जीआईसी बघौली और सीनियर बालिका में एचआर इंटर कॉलेज विजेता बना। खेल सचिव जोखू प्रसाद ने बताया कि जूनियर बालक में दुधारा प्रथम और मगहर द्वितीय रहा। जूनियर बालिका में गिरधरपुर प्रथम और एचआर इंटर कॉलेज द्वितीय रहा। इसी तरह से सब जूनियर बालक में भदाह प्रथम और शिवसरा द्वितीय रहा। उन्होंने बताया कि यह खिलाड़ी जनपदीय खेल में शामिल होंगे।
इस अवसर पर डीआईओएस हरिशचंद नाथ, प्रधानाचार्य सतेंद्र चौधरी, विनोद कुमार चौरसिया आदि मौजूद रहे। संवाद