फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास परक योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता : डीएम

Mon, 04 Sep 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला कोषागार में नवागत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कार्यभार ग्रहण करते हुए।संवाद
विज्ञापन
नवागत डीएम ने कलक्ट्रेट पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नवागत डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर पहुंच कर कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।
मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले के निवासी महेंद्र सिंह तंवर 2015 बैंच के आईएएस हैं। इससे पहले वह गाजियाबाद नगर निगम में नगर आयुक्त के रूप में तैनात रहे। वह बहराइच और एटा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। शाहजहांपुर में सीडीओ रहे है। वर्तमान में वह गोरखपुर विकास प्राधिकरण में वीसी के रूप में कार्यरत रहे। उन्हाेंने बीटेक भी किया है। इंजीनियरिंग की उपाधि हासिल करने के बाद वह दो वर्षों तक निजी सेक्टर में कार्य किए है। उन्हें कविताएं लिखने का भी शौक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवागत डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि शासन की नीतियों का धरातल पर क्रियान्वयन करना व सरकार की जन-कल्याणकारी एवं विकास परक योजनाओं और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर लागू करना प्राथमिकता में है। इसके साथ ही आम जनता की समस्याओं को सुनना और उसका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाएगा। इससे पूर्व डीएम को अधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने गार्द आफ आनर की सलामी दी। इस अवसर पर एडीएम जयप्रकाश, सीडीओ संत कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी वैभव कुमार, डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, पीडी संजय कुमार नायक, एसडीएम सदर शैलश दूबे, एसडीएम अरूण वर्मा, एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, अपर एसडीएम रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें