फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नया गैस कनेक्शन लेने पर बढ़ेगा खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। कुछ महीने पहले गैस सिलिंडर रीफिलिंग की कमी से उपभोक्ता जूझ रहे थे। इसके कारण गैस एजेंसियों पर नया गैस कनेक्शन देने पर रोक लग गई थी। नए वर्ष में नया कनेक्शन शुरू होने की उम्मीद है। नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को अब 10 किलो गैस का फाइबर सिलिंडर में मिलेगा। इसकी कीमत भी घरेलू पुराने कनेक्शन के सिलिंडर से अधिक है। ऐसे में नए वर्ष पर नए गैस कनेक्शन लेने पर उपभोक्ताओं को जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


वर्ष 2027 में गैस एजेंसियों पर नए गैस कनेक्शन की शुरुआत होने वाली है। अभी तक नए कनेक्शन देने पर रोक थी लेकिन नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को भारी भरकम धनराशि चुकानी पड़ेगी। नए कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को अब फाइबर के गैस सिलिंडर में 10 किलो गैस उपलब्ध कराई जाएगी। पुराने गैस कनेक्शन धारकों को 14.9 किलो गैस सिलिंडर के लिए हॉकर को 1004 रुपये देने पड़ते हैं।
वहीं नए गैस कनेक्शन धारकों को 10 किलो वजन के सिलिंडर लेने के लिए 1761 रुपये देने पड़ेंगे। नए कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी के तौर पर 3186 रुपये भुगतान करना पड़ेगा। कुल मिलाकर नए कनेक्शन के लिए लगभग 5000 रुपये देने पड़ेंगे।
विज्ञापन

मेंहदावल स्थित शिवांस गैस सर्विस के प्रबंधक रामकेश मिश्रा ने बताया कि नया कनेक्शन अभी नहीं हो रहा है लेकिन नए वर्ष में शुरू होने की उम्मीद है। इसमें फाइबर का सिलिंडर दिया जाएगा।
-
लोहे वाले सिलिंडर से हल्का होगा फाइबर सिलिंडर
फाइबर गैस सिलिंडर लोहे वाले लाल सिलिंडर से आधुनिक व हल्का है। इसे प्रमुख सरकारी तेल कंपनियों द्वारा लॉन्च किया गया है। इसका वजन 50 प्रतिशत हल्का होगा। 10 किलो वाले सिलिंडर का खाली वजन करीब 5.5 से 5.9 किलो होता है। उसकी बॉडी पारदर्शी होगी, जिसे उपभोक्ता आसानी से देख सकते हैं कि सिलिंडर में कितनी गैस बची है। लोहे के सिलिंडर की अपेक्षा यह जंग मुक्त और सुरक्षित होगा। यह फाइबर ग्लास से बना है। इसके कारण इसमें जंग नहीं लग सकता और फर्श पर दाग भी नहीं पड़ेंगे। फाइबर सिलिंडर पांच किलोग्राम और 10 किलोग्राम क्षमता में यह उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें