फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किसानों की समस्याओं का कराएं त्वरित निस्तारण

Wed, 21 Jan 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

समस्त खरीद केंद्रों के लक्ष्य हासिल कर लेने की जानकारी दी गई। जनपद को अतिरिक्त 50,000 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य मिला है। उसके क्रम में हर केंद्र पर खरीद जारी है। किसान स्वेच्छा से पंजीकरण के अनुरूप धान तौल करा सकते हैं। सीडीओ ने इफ्को से ड्रोन से छिड़काव के बारे में पूछा। बताया गया कि 150 एकड़ में ड्रोन से यूरिया का छिड़काव हुआ है, परंतु किसानों का आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। सीडीओ ने नाराजगी जताई। कहा कि जो ड्रोन दीदी इच्छुक नहीं हैं, उसके स्थान पर दूसरे का चयन करें।
नलकूप विभाग की ओर से बताया गया कि बंद नलकूप संख्या 194, 198, 363 को चालू कर दिया गया है। इनमें बालूशासन, करैली और भैंसा में लगे नलकूप शामिल हैं। ग्राम नैना झाला श्याम मोहन यादव ने बताया कि उनके खेत के बगल में सरकारी ट्यूबवेल है। वह चालू स्थिति में है, परंतु उसकी सुरक्षा का इंतजाम नहीं होने से उसका दुरुपयोग किया जाता है। सीडीओ ने नलकूप विभाग को कमांड एरिया का रोस्टर निर्धारित कर पानी देने के लिए तिथि तय करने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान कृषक ब्रह्मादीन चौधरी, सूर्यवंश चौधरी आदि ने भी अपनी बात रखीं। इस दौरान उप कृषि निदेशक आरके सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, प्रगतिशील किसान सुरेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें