फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लोक अदालत में कराएं मामलों का निस्तारण

Mon, 25 Aug 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में सोमवार को लोक अदालत के नोडल ऑफिसर कृष्ण कुमार-पंचम की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के चर्चा किया गया। निर्देश दिए गए कि लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार पंचम ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 13 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से निर्देश दिया कि वह अपने-अपने कोर्ट में ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न प्रकार से शिविरों को आयोजन किया जा रहा है।
बैठक में सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय राज पांडेय, सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट्रैक सुनील कुमार सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन मिमोह यादव, अशोक कुमार आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें