फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पारिवारिक विवादों का कराएं लोक अदालत में निस्तारण

Thu, 06 Feb 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-पंचम, जिला प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार सिंह और प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद की बुधवार को बैठक हुई। इसमें आठ मार्च को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत अधिक से अधिक पारिवारिक विवाद का निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में प्रधान न्यायाधीश ने आगामी लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण की कार्ययोजना पर चर्चा किया। उन्होंने आम जनमानस से अपील किया है की आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रतिभाग करके लाभ उठाएं एवं ऐसे पारिवारिक मामले जो किसी न्यायालय में लंबित नही हैं, वो प्री-लिटिगेशन स्तर पर सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराया जा सकता हैं। इसके लिए पक्षकार को मात्र एक प्रार्थना पत्र में आपसी विवाद का विवरण लिख कर देना होता है। निस्तारित हुए मामले का आदेश न्यायालय के डिक्री के समान होगा। प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार सिंह ने बताया की सभी न्यायालयों से नोटिसों की तामीला कराई जा रही है, एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सभी आवश्यक तैयारियां चल रही है। लोक अदालत के नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार ने तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें