फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ई-केवाईसी कराएं, मोबाइल पर मिलेगी राशन की सूचना

Mon, 10 Jun 2024 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल ने बताया कि राशनकार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। ई-केवाईसी कराने से पात्र-अपात्र लाभार्थियों की पहचान हो जाएगी। साथ ही उनके मोबाइल नंबर पर राशन मिलने की जानकारी भी मिलेगी।
विज्ञापन

बताया कि राशनकार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी का कार्य ई-पॉश मशीन के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं के सहयोग से निःशुल्क कराया जाएगा। लाभार्थी अपने निकटतम किसी भी उचित दर दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। ई-केवाईसी के साथ राशनकार्ड से मोबाइल नंबर जोड़े जाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसका उपयोग राशनकार्ड मुखिया कर सकते हैं। मोबाइल नंबर दर्ज होने के साथ संशोधित भी किया जा सकेगा। मोबाइल नंबर पर कार्ड पर प्राप्त होने वाले राशन का विवरण एसएमएस से प्राप्त होगा।

उन्होंने बताया कि यदि किसी राशनकार्ड में मुखिया से परिवारजन का संबंध गलत प्रदर्शित है, तो उसे भी सुधारा जा सकेगा। इस संशोधन का अधिकार भी केवल राशनकार्ड के मुखिया को होगा। अन्य सभी राशनकार्ड सदस्यों को मात्र ई-केवाईसी ही करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें