फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 15 जून तक कराएं अमृत सरोवर का निर्माण, नहीं तो कार्रवाई

Wed, 03 May 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने गांवों में अमृत सरोवरों की प्रगति खराब होने पर नाराजगी जताई है। इसके लिए ग्राम सचिव व तकनीकी सहायकों ( टीए) को पत्र लिखकर अमृत सरोवरों के निर्माण में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। 15 जून तक हर हाल में अमृत सरोवर का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक में 113 ग्राम पंचायत हैं। बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो-दो अमृत सरोवरों का निर्माण किया जाना है। एक वर्ष बीत जाने के बाद गांव में अमृत सरोवर का निर्माण में अपेक्षित प्रगति नहीं है। जबकि कई बार ग्राम सचिवों और तकनीकी सहायकों को मौखिक व लिखित रूप से अमृत सरोवर के निर्माण के लिए कहा गया है, लेकिन कोई रुचि नहीं ली गई, जो लापरवाही दर्शाता है।
बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने चेतावनी के साथ अंतिम रूप से ग्राम सचिव व तकनीकी सहायकों को 15 जून तक अमृत सरोवर का निर्माण पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें