फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गैस की समस्या बढ़ा रही लोगों की परेशानी, पहुंच रहे अस्पताल

विज्ञापन
जिला असपताल की ओर्पीडी में लगी मरीजों की भीड़- ंसंवाद
विज्ञापन
- अनियमित दिनचर्या से बढ़ रही गैस की समस्या
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में प्रतिदिन पहुंच रहे 100 के करीब मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन गैस की समस्या को लेकर लोग पहुंच रह है। चिकित्सक मसाला न खाने और गुनगुना पानी पीने की सलाह दे रहे है। इसके साथ ही हल्का खाना खाने की बात कह रहे है। गैस की समस्या को लेकर ओपीडी में प्रतिदिन 100 के करीब मरीज आ रहे है।

जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 1100 से 1200 के करीब मरीज इलाज के लिए आते है। इसमें से करीब 100 मरीज गैस की समस्या बताते है। ओपीडी में फिजीशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ के पास गैस की समस्या लेकर पहुंचे राम बेलास प्रजापति, संजीव कुमार, राज कुमार यादव आदि ने बताया कि पेट में जलन रहती है। इसके साथ ही मिचली आती है। कुछ राहत मिलता है तो फिर वही समस्या आ जाती है। उसे दिखाने आए है। डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि पेट में गैस बनने की समस्या एक ऐसी समस्या है, जिससे अधिकांश लोग परेशान हैं। आजकल अस्वस्थ खानपान और सुस्त जीवनशैली के कारण पेट में गैस बनने की समस्या होना आम बात हो गई है। कई बार तो गैस के कारण पेट दर्द भी करने लगता है जबकि कभी-कभी सिर दर्द और उल्टी भी हो जाती है। इसलिए इस समस्या से निजात पाना अति आवश्यक होता है। इसके लिए बेहतर है कि अपनी कुछ आदतों में सुधार करें, ताकि आपका पाचन तंत्र सही तरीके से काम करे और गैस की समस्या पैदा न हो। उन्होंने कहा कि सुबह उठने के बाद गुनगुने पानी का सेवन करें। खाली पेट कतई न रहें। सुबह के समय हल्का नाश्ता करें। मसाले का प्रयोग कम कर दें। जहां तक हो सके तो हरी सब्जियां खाएं। व्यायाम जरूर करें, बिना चिकित्सक के कोई दवा न खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



000000000000

लगातार बैठे रहने की आदत बदलें

डॉ कुमार सिद्धार्थ ने बताया लगातार कंप्यूटर पर बैठे रहने से कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें गैस की समस्या भी शामिल है। यह आदत उन लोगों में ज्यादातर देखने को मिलती है, जो कंप्यूटर पर काम करते हैं, इसलिए बेहतर है कि थोड़ी-थोड़ी देर पर कुर्सी से उठकर घूम-फिर लें, जिससे गैस की समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें